वाशिंगटन : गौरतलब है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी दौरे पर हैं। जहाँ आज पीएम मोदी अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाक़ात करने पहुंचे हैं। कमला हैरिस ने पीएम मोदी के सामने खुद माना है कि पाकिस्तान की धरती पर कई आतंकी संगठन सक्रिय हैं। जिन सभी आतंकवादीइयों को इस्लामाबाद से संरक्षण मिला हुआ है। इस बात की जानकारी विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने ट्वीट करके दी है। हर्षवर्धन ने लिखा है कि पीएम मोदी की अमेरिकी उपराष्ट्रपति से मुलाकात काफी सफल रही और इस मुलाकात में आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को बेनकाब किया गया। जैसा की सभी जानतें हैं कि बीते दिन गुरुवार देर रात उन्होंने अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात की है जिसमें ये सभी बाते निकल कर आयीं हैं।
इस मीटिंग के बारे में और तथ्य बताते हुए अमेरिकी विदेश सचिव ने ये भी बताया है कि कमला हैरिस ने खुद माना कि तालिबान की मदद करने में पाकिस्तान का हाथ है। उन्होंने पाकिस्तान को साफ लहजे में चेतावनी भी दी कि वह भारत व अमेरिका की सुरक्षा के लिए खतरा न बने और इस आतंकी हरकत को खत्म करदे। इस दौरान उन्होंने भारत में सीमा पार से हो रही आतंकी गतिविधियों पर भी सहमति प्रकट की और माना कि पाकिस्तान इसमें आतंकियों की मदद कर रहा है। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कमला हैरिस से उपराष्ट्रपति बनने के बाद पहली मुलाकात थी।

