नई दिल्ली : आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने एक प्रेस वार्ता की है जिसमें आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जानकारी दी है। रेपो रेट में लगातार छठी बार केंद्रीय बैंक ने इजाफा किया और रेपो रेट को 6.25% से बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत किया है। इससे पहले तीन दिनों तक आरबीआई की एमपीसी की अहम बैठक हुई थी जिसके बाद ही फैसलों के लिए शक्तिकांत दास मीडिया से मुखातिब हुए और ये जानकारी साझा की।
EMI में होगी बढ़ोतरी –केंद्रीय बैंक के इस फैसले से होम लाेन के ईएमआई बढ़ेंगी। रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद होम लोन के ईएमआई साथ-साथ कार लोन और पर्सनल लोन में महंगा होगा। मई 2022 में रेपो 4% था जो अब बढ़कर 6.5% हो गया है। केंद्रीय बैंक के गवर्नर ने कहा कि बीते तीन वर्षो के दौरान वैश्विक परिस्थितियों के कारण दुनिया भर के बैंकों को ब्याज दरों में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है।

