कुवैत में एक इमारत में भीषण आग में 41 लोगों की मौत हुई है। खबर ये भी सामने आ रही है कि इनमें से कई भारतीय भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि आज बुधवार सुबह कुवैत के दक्षिणी अहमदी प्रांत के मंगफ इलाके में छह मंजिला इमारत की रसोई में आग लग गई थी। जिस इमारत में यह भीषण आग लगी, उसमें 160 लोग मौजूद थे और सभी एक ही संस्थान में काम करते हैं। इन मजदूरों में कई भारत के रहने वाले थे। भारतीय दूतावास ने इसे लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। दूतावास का कहना है कि इस अग्निकांड में भारतीयों की मौत के संबंध में जानकारी हासिल करने के लिए +965-65505246 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
कुवैत में लगी भीषण आग में कई भारतीयों की मौत,हेल्पलाइन नंबर जारी

