कंझावला कांड को छह दिन पूरे हो गए हैं और पुलिस की जांच अब तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है। मामले में पुलिस ने गवाह निधि को पूछताछ के लिए तलब किया है, वहीं छठे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।आज सुबह मीडिया में यह खबरें थीं कि पुलिस ने निधि को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने स्पष्टीकरण दिया कि अंजलि को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पुलिस सीआरपीसी की धारा 164 के तहत निधि का बयान दर्ज कर चुकी है लेकिन अब सामने आए कुछ तथ्यों को लेकर पूछताछ होगी।
आपको बतादें कि छठे आरोपी आशुतोष को गिरफ्तार हो गया है। आशुतोष की ही कार से अंजलि का एक्सीडेंट हुआ था और आशुतोष ने ही पुलिस को गलत बयान दिया था कि दीपक उससे कार लेने आया था।
चश्मदीद गवाह पुलिस की गिरफ्त में,छठा आरोपी भी गिरफ्तार

