ब्रज नगर पहुँचे विरूष्का,संतो का लिया आशीर्वाद 

क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा दो दिन  की धार्मिक यात्रा का दौरा बनाया है और ब्रज के रंग में रंगे हुए नज़र आ रहे हैं। उनकी बेटी वामिका भी उनके साथ है। विराट और अनुष्का बुधवार को वृंदावन पहुंचे थे। उन्होंने पहले दिन बाबा नीम करौली के आश्रम में हाजरी लगते हुए, दर्शन कर बाबा के सामने मथ्था टेका। यहां कुटिया में ध्यान लगाया। बाबा नीम करोली का प्रसाद रूपी कंबल भी लिया और विराट-अनुष्का संत प्रेमानंद गोविंद शरण के आश्रम में पहुंचे। उन्होंने बेटी वामिका के साथ संत प्रेमानंद का आशीर्वाद लिया। 

प्रेमानंद गोविंद शरण के शिष्यों ने श्रीजी की प्रसादी माला, अंगवस्त्र विराट और अनुष्का को भेंट किया। बेटी वामिका को प्रसादी रूपी माला भी पहनाई। अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करने वाले विराट-अनुष्का की धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बेहद छुपा रहा। वृंदावन से रवानगी के बाद उनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर आयीं हैं।


बीते दिन सुबह लगभग पांच बजे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बेटी के साथ वृंदावन के प्राचीन मंदिरों में जाकर दर्शन-पूजन किया। सेवाकुंज भी पहुंचे। विराट और अनुष्का वराहघाट स्थित संत प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के आश्रम पहुंचे। यहां संत प्रेमानंद गोविंद शरण से भी आशीर्वाद लिया।दोनों ही शाम को पवनहंस हेलीपैड आए। पुलिसकर्मियों ने उनके साथ फोटो  खिंचवाया। इसके बाद दोनों हेलीकॉप्टर में बैठकर दिल्ली चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *