Breaking: 13 आईएएस व 20 पीसीएस के हुए ट्रांसफर,सूची जारी 

लखनऊ : आज शुक्रवार को यूपी सरकार ने 13 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। कुशीनगर के डीएम रहे एस राजलिंगम को वाराणसी का नया डीएम पद मिला है इसके अलावा बलरामपुर की डीएम श्रुवि को फतेहपुर का नया कलेक्टर बना दिया गया है। राजेंद्र प्रताप सिंह को चित्रकूट धाम मंडल का कमिश्नर पद सौंपा गया है। इतना ही नहीं बल्कि संजय कुमार को प्रबंध निदेशक-उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की जिम्मेदारी मिली है और संजय गोयल को झांसी मंडल का कमिश्नर और वाराणसी के डीएम रहे कौशल राज शर्मा को प्रयागराज मंडल का कमिश्नर बनाया गया है।

रवींद्र कुमार प्रथम को कुशीनगर का डीएम, अपूर्वा दुबे को उन्नाव का डीएम, श्रुति को फतेहपुर का डीएम, महेंद्र कुमार को बलरामपुर का डीएम पद मिला है।खबरों की मानें तो सुधीर कुमार को कानपुर नगर का सीडीओ, मृदुल चौधरी को परियोजना निदेशक-ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकारी की जिम्मेदारी मिली है।सुधा वर्मा को संयुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त, हिमांशु नागपाल को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कानपुर नगर बनाया गया है। पूजा अग्निहोत्री को उप निदेशक पर्यटन निदेशालय, गौरव शुक्ला को उपनिदेशक बाल विकास पुष्टाहार निदेशालय, नंदलाल सिंह को संयुक्त ग्राम्य विकास बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *