प्रदेश में हुई कोरोना की एंट्री,मिले दो मामले 

कोरोना संक्रमण में जहां पूरा देश  दहशत में है वहीँ उत्तराखंड में इसने प्रवेश कर लिया है जी हाँ बीते दिन बृहस्पतिवार को दो नए कोरोना संक्रमित पाए आगे हैं। जबकि तीन संक्रमित ठीक हो गए हैं। वर्तमान में 28 संक्रमितों का इलाज जारी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 626 सैंपलों की जांच हुई है। इसमें देहरादून और रुद्रप्रयाग जिले में एक-एक संक्रमित मिले। अधिकतर संक्रमित होम आइसोलेशन में रखे गए हैं। 
सतर्क हुई सरकार –
कोरोना के नए स्वरूप की देश में दस्तक से उत्तराखंड सरकार भी सतर्क हो गई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आज आज शुक्रवार से भीड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य हो गया है इसके अलावा अस्पतालों में आने वाले सर्दी-जुकाम, बुखार व श्वसन तंत्र से संबंधित मरीजों की आरटीपीसीआर जांच भी आवश्यक हो गई है।सभी डीएम और सीएमओ को दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि कोरोना संक्रमित सैंपलों को अनिवार्य रूप से जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *