कोरोना के खिलाफ ताकत और बढ़ी,आज 2 से 18 साल के बच्चों के लिए कोवाक्सिन को मिली मंजूरी

नई दिल्ली :कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने पूरे दुनिया को भयावह स्थिति में दाल दिया था। लाखों करोड़ों की जानें गईं। देश की स्वास्थ्य व्यवस्था भी चरमराई लेकिन इस मुश्किल समय में सबसे अधिक काम जो आई वो है कोरोना वैक्सीन। लेकिन बच्चों के लिए कोरोना संक्रमण का ख़तरा लगातार बना हुआ था लेकिन अब खुशखबरी हैं कि बच्चो की वैक्सीन का जो भी इंतजार कर रहे उन अभिभावकों के लिए बहुत बड़ी की खबर आई है। आपको बतादें कि ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया ने बच्चों के लिए भी टीकाकरण को मंजूरी दे दी है। सूत्रों की मानें तो,भारत सरकार ने दो से 18 साल तक के बच्चों के लिए कोवाक्सिन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। इसके बाद कोवाक्सिन देश की ऐसी पहली वैक्सीन बन गई है, जिसे बच्चों पर आपात इस्तेमाल की मंजूरी प्राप्त की है। 
अब जब इस वैक्सीन को मंजूरी मिल चुकी है तो अब 18 साल के बच्चों के टीकाकरण के लिए जल्द ही केंद्र सरकार की तरफ से दिशानिर्देश भी डीडीए जाएंगें। आपको बतादें की बच्चो की इस वैक्सीन को मंजूरी मिली है। 
बच्चों पर टीकाकरण की मंजूरी से पहले कोवाक्सिन को लंबे ट्रायल से गुजरना पड़ा था। भारत बायोटेक ने 18 से कम आयु के बच्चों पर तीन चरणों में ट्रायल पूरा किया था। सितंबर में दूसरे व तीसरे चरण का ट्रायल पूरा कर लिया गया था। इसके बाद भारत बायोटेक की कोवाक्सिन को मंजूरी दे दी गई है। बड़ों की तरह बच्चों के लिए भी कोवाक्सिन के दो टीके लगाए जाएंगे। अबतक हुए ट्रायल में कोवाक्सिन का बच्चों पर कोई बुरा असर नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *