सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा,सेना के जवान शहीद 

गंगटोक : सिक्किम में बड़ी दुखद घटना हुई है। यहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए हैं। सेना के अधिकारी के अनुसार, घटना जेमा, उत्तरी सिक्किम में घटित हुई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन तीन वाहनों के काफिले में आ रहा था,जो चटन से सुबह थंगू की तरफ आने लगा।पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत के अनुसार, जेमा के रास्ते में वाहन एक तीखे मोड़ पर एक खड़ी ढलान पर फिसल गया। एक बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला जा रहा है। इसमें दुर्भाग्य से तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दुर्घटना में लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया। 

 पीएम ने जताया दुःख –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस दुखद हादसे पर शोक जताया है, संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *