उत्तराखंड के बहुचर्चित हत्याकांड अंकिता की हत्या मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ एसआईटी ने आज चार्जशीट दाखिल कर की है। एडीजी वी मुरुगेशन ने प्रेसवार्ता की और एसआईटी ने 500 पन्नों की चार्जशीट में 100 गवाह तैयार हुए हैं। वहीं, 30 से ज्यादा दस्तावेजी साक्ष्य भी इकठ्ठे हुए है।
चार्जशीट आईपीसी की धारा 302, 201, 120बी, 354क और अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत फाइल हुई है,इसमें तमाम वैज्ञानिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को शामिल किया गया है। कोर्ट में सोमवार को चार्जशीट दाखिल की जाएगी।आपको बतादें कि आरोपियों के नार्को टेस्ट की अनुमति भी कोर्ट से मिली है। पुलकित और सौरभ भास्कर ने तो इजाजत दी और हामी अंकित ने दस दिन का समय मांगा। इसकी सुनवाई 22 को ही होनी है।

