देहरादून पुलिस की आज हरभजवाला टीस्टेट के पास गौ तस्करों से मुठभेड़ हुई है। इस दौरान दो तस्कर गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। दो दिन पहले आरोपियों ने बसंत बिहार में गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। तभी से पुलिस उनकी तलाश में थी। आज सोमवार को सुबह ही हरभजवाला टीस्टेट के पास जंगल में ऑटो में सवार बदमाशों को पुलिस ने चेकिंग प्वाइंट पर रोका तो वे भागने लगे तभी पुलिस ने उनका पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उन्हें कोरोनेशन अस्पताल रेफर किया गया। बदमाशों को पुलिस ने चेकिंग में घेरकर गिरफ्तार कर लिया है।
Related Posts
भारी संकट बना सिरोहबगड़ भूस्खलन क्षेत्र,83 सड़के बंद
बारिश के कारण अब पहाड़ी इलाकों में भारी दिक्कते हो रही है इसी कड़ी में मानसून की दस्तक के बाद…
जागेश्वर धाम में खुदाई के दौरान मिले शिवलिंग, बताए गए 14वीं सदी के
अल्मोड़ा : जागेश्वर धाम में खुदाई के दौरान अचानक जमीन के भीतर दो शिवलिंग सामने आए हैं। शिवलिंग मिलने की…
राज्य आंदोलनकारियों को दस महीने से फसी पेंशन मिली
राज्य आंदोलनकारियों को पिछले 10 महीने से रुकी पेंशन प्राप्त हुई है। पेंशन के लिए आंदोलनकारी तहसील और डीएम कार्यालय…

