कैबिनेट मंत्री ने किया 20 करोड़ विकास योजनाओं का किया लोकार्पण

 टिहरी : आज शनिवार को उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने टिहरी जिला मुख्यालय को बड़ा तोहफा सौपा है।  उन्होंने नई टिहरी के विकास भवन में करीब 20 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया है। इसके साथ ही उन्होंने टिहरी बांध प्रभावित नंद गांव, गडोली, खांड आदि गांव के चिन्हित 101 परिवारों को करीब 29 करोड़ 68 लाख रुपये के चेक वितरित किए। वहीं, बांध प्रभावित रौलकोट गांव के 113 परिवारों को लॉटरी के माध्यम से आवासीय और कृषि भूखंड के आवंटन पत्र भी बांटे और साथ ही प्रत्येक परिवार को 74.40 लाख रुपये की धनराशि का चेक भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *