अंकिता हत्याकांड में न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार की न्यायालय में आज गुरूवार को सुनवाई हुई है जिसमें अब अगली तिथि 3 जनवरी मिली है। आरोपी नार्को टेस्ट कराने से पचे हटते दिख रहे हैं। अरोपियों की तरफ से उनके वकील अमित सजवाण ने कोर्ट में आपत्ति डाल दी है। इसके अलावा अंकिता हत्याकांड के तीनों आरोपियों ने अपने सहमति और असहमति पत्रों को वापस लिया। बचाव पक्ष की तरफ से स्पष्ट करने के लिए कहा गया है कि पुलिस नार्को टेस्ट या पोलोग्राफ टेस्ट क्यों कराना चाहती है।
मामले में आरोपी अंकित की ओर से टेस्ट के लिए असहमति का पत्र जेल के माध्यम से भिजवाया था। आज तीनों आरोपियों की ओर से अधिवक्ता नियुक्त किए गए हैं, जिन्होंने, इन पत्रों को वापस लेने के लिए अर्जी दी।

