नील गाय आई सामने कार के परखच्चे उड़े,3 लोग मरे

बस्ती : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमें तीन लोगों की मौत हुई है, पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया गया है। अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक़, बस्ती जिले में हाईवे के गड़हा गौतम के पास बस्ती-अयोध्या लेन पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ और एक बजे नीलगाय से टकराकर कार बेकाबू होकर पेड़ टकराने के बाद पलट गई। कार चालक समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। चार लोग सवार थे। अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है। मृतकों की पहचान कराने के प्रयास जारी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *