खाली सड़क पर बजा हूटर तो ख़ैर नहीं : डीजीपी अशोक कुमार 

खाली सड़कों पर पुलिस के वाहनों में हूटर बजाने पर डीजीपी अशोक कुमार ने सख्ती दिखाते हुए नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सामान्य परिस्थितियों में अनावश्यक रूप से हूटर के प्रयोग न किए जाने के लिए निर्देशित किया है।
डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि  पुलिस की गाड़ियों में विशेष परिस्थितियों में ही हूटर बजाया जाता है। मसलन कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति को संभालने के लिए तेजी से निकलना हो या फिर भीड़ को हटाना हो। लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि पुलिसकर्मी बेवजह हूटर का प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने सभी जिला पुलिस प्रभारियों को अनावश्यक हूटर न बजाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ये भी कहा है कि ऐसा करने से ध्वनि प्रदूषण होता है और लोग भी परेशान होते है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *