होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के मौके पर देहरादून में कार्यक्रम का हुआ जहां रैतिक परेड भी आयोजित की गई। वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में पहुंचे। सीएम धामी ने जवानों को सम्मानित करते हुए कई बड़ी घोषणाएं की हैं –
सीएम की ये घोषणाएं-
- होमगार्ड के पदों पर जल्द 320 नई भर्तियों की तैयारी शुरू।
- होमगार्ड को प्रशिक्षण के लिए प्रेमनगर में फायरिंग रेंज बनेगा।
- बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल की खरीद होगी।
- उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ड्यूटी पर प्रोत्साहन राशि बांटी जाएगी।
- सेना की तर्ज पर होमगार्ड के लिए होगी सीएसडी कैंटीन की सुविधा शुरू होगी। इसके लिए विशेष कार्ड बनवाए जाएंगे।
- रेस्क्यू सेंटर व हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा।

