नर्सिंग की छात्रा के साथ दुष्कर्म,आरोपी हिरासत में 

काशीपुर : जीएनएम का कोर्स कर रही एक छात्रा का अपहरण कर गन्ने के खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया और इस जघन्य अपराध के 3 बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया और दोआरोपियों को हिरासत में लिया। छात्रा ने कुंडा थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मुरादाबाद से जीएनएम का कोर्स कर रही है। एक हॉस्पिटल में प्रैक्टिस भी कर रही है। 

29 नवंबर की शाम साढ़े पांच बजे वह अस्पताल से घर लौट रही थी। अंधेरा होने पर उसने अपने मित्र को वहा बुलाया था बुऔर उसे छोड़ने के लिए कहा। छात्रा के अनुसार वह मित्र के साथ बाइक से घर जा रही थी। बगवाड़ा के पास दो युवकों ने जबरदस्ती रोक लिया। आरोप है कि उसके मित्र को धमकाकर भगाया। छात्रा के मुताबिक़,उसे डरा-धमकाकर अपनी बाइक पर ले गए। जसपुर के रास्ते में एक सुनसान जगह पर बाइक को रोका वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और भाग खड़े हुए,  बदनामी के डर से पीड़िता रिपोर्ट नहीं लिखाना चाह रही थी। परिजनों की सहमति के बाद उसने केस दर्ज कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *