प्रचार प्रसार करने निकले मुख्यमंत्री धामी,लिस्ट में और मंत्रियो के भी नाम 

दिल्ली : आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीनई दिल्ली पहुंचेंगे और वहां वो नगर निगम चुनाव में उतरे भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार [प्रसार करेंगे। पांच जनसभाएं में हिस्सा लेंगे।  इससे पूर्व दिल्ली में एक सम्मेलन में भी  होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर बाद दिल्ली नगर निगम के संतनगर वार्ड में पार्टी रेखा रावत के समर्थन में जनसभा करेंगे।

इसके बाद सीएम धामी आज ही  तुकमीरपुर वार्ड से पार्टी उम्मीदवार अनिल कुमार त्यागी, सादतपुर से खड़ी नीता बिष्ट, ब्रहमपुरी वार्ड से पार्टी प्रत्याशी कविता शर्मा और यमुना विहार से प्रत्याशी प्रमोद गुप्ता के लिए चुनाव प्रचार और जनसभा में होंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिल्ली नगर निगम चुनावों में उत्तराखंड से विधानसभा एवं वार्ड स्तर पर चुनाव प्रचार के लिए 42 पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सूची जारी की थी। सभी नेताओं को चुनाव प्रचार में जाने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें विधानसभा स्तर पर 14 व वार्ड स्तर पर कुल 28 लोगों को चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *