मौसम विभाग ने राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है इसके साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई है
मौसम विभाग केंद्र देहरादून में अगले 5 दिनों का जिलेवार मौसम पूर्व अनुमान जारी किया है विभाग ने अनुसार राज्य में 11 जून से 13 जून के बीच कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है वहीं 12 जून को पौड़ी पिथौरागढ़ बागेश्वर नैनीताल और चंपावत जनपदों में कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है इसके अलावा मैदानी इलाकों में आने वाले कुछ दिन तेज हवाएं चल सकती हैं आगामी 15 जून से मौसम के फिर से सामान्य होने का पूर्व अनुमान लगाया गया है
राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना ऑरेंज अलर्ट जारी

