रुड़की में बड़ा हादसा, 1 की मौत 

प्रदेश के रुड़की में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक डंपर में आग लगी और चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई है।  जबकि परिचालक बुरी तरह झुलस गया है उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। उसे अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। डंपर जलकर पूरी तरह खराब हो गया। गंगनहर कोतवाली पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे भगवानपुर  लालवाला निवासी डंपर चालक गयूर और परिचालक तालिब निवासी मानुबास माधोपुर के पास डंपर से मिट्टी लेकर आया था जहां गयूर ने मिट्टी उतारने के लिए हाइड्रोलिक उठाई तो डंपर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन की लाइन से टकरा गया और डंपर में आग लग गई और गयूर की जिंदा जलकर मौत हो गई। परिचालक तालिब गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तालिब को अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्या पाल ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्या पाल ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *