577 अंक से नीचे दाखिला अब नहीं मिलेगा दाखिला,पूरी जानकारी यहां 

देहरादून : अब सरकारी एमबीबीएस कॉलेजों में नीट यूजी के 720 में से 577 अंकों तक के छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा। एचएनबी मेडिकल विवि ने बीते दिन गुरूवार को नीट यूजी के दूसरे चरण का सीट आवंटन हुआ है। जिसके तहत 507 सीटें आवंटित हुई हैं।

एचएनबी मेडिकल विवि ने पहले चरण की नीट यूजी काउंसिलिंग के बाद बची हुई 507 सीटों पर दाखिले के लिए दूसरे चरण की काउंसिलिंग हुई है। दून मेडिकल कॉलेज में 27, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में 24, राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में 92 और सोबन सिंह जीना मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में 72 एमबीबीएस सीटें निकाली गयीं हैं।हिमालयन मेडिकल कॉलेज जौलीग्रांट में 72, एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में 75 और गौतम बुद्ध मेडिकल कॉलेज में 109 एमबीबीएस सीटें आवंटित की गईं। वहीं, सीमा डेंटल कॉलेज में 25 और उत्तरांचल डेंटल कॉलेज में 11 बीडीएस सीटें आवंटित की गई हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *