प्रदेश की 15 वीर महिलाओं को मिला नंदा देवी वीरता सम्मान

देहरादून :प्रदेश में श्री नंदा देवी राज जात पूर्व पीठिका समिति ने 15 महिलाओं को इस वर्ष के नंदा देवी वीरता सम्मान से सम्मानित किया है। श्री नंदा देवी राज जात पूर्व पीठिका समिति की तरफ से स्व. राजरानी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक द्वारा दिए गए हैं। 

आज मंगलवार को विधानसभा स्थित प्रकाश पंत भवन में नंदा देवी वीरता सम्मान समारोह को शुरू किया गया और केंद्रीय राज्यमंत्री प्रतिमा भौमिक, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया और दून विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने की। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री प्रतिमा भौमिक ने कहा कि मैं छोटे से गांव से आती हूं। मुझे नहीं पता था कि उत्तराखंड को देवभूमि बोलते हैं। यहां केदारनाथ है, मां गंगा है, यमुना है, सबकुछ है। इस उत्तराखंड ने देश को सबकुछ दिया। कहा कि उत्तराखंड को बनाने में सबसे ज्यादा संघर्ष महिलाओं ने किया है। किसी ने कल्पना नहीं की थी कि कोई पीएम आएगा और हमारी महिलाओं को घर तैयार करके देगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *