लखीमपुर हिंसा के आरोपी आशीष मिश्रा और उनके मित्र अंकित से आज फिर हो सकती है पूछताछ

लखीमपुर खीरी : 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में चार किसान और एक पत्रकार की मौत हो गई थी , और बाद में जवाबी हिंसा में अन्य तीन लोगों की भी मौत हो गई थी। जिसके बाद योगी सरकार ने जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया था। बता दें कि लखीमपुर खीरी हिंसा के आरोपी आशीष मिश्रा और अंकित दास दोनों से पूछताछ जारी है। कल दोनों आरोपियों से आमने-सामने की पूछताछ करने के बाद आज स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम फिर से दोनों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ कर सकती है।

एसआईटी की टीम घटनास्थल पर ले जाएगी और घटना का रिक्रिएशन भी कर सकती है। जांच अधिकारियों ने बताया कि आज आशीष मिश्रा के रिमांड का आखिरी दिन है। पुलिस आशीष के साथ उनके मित्र अंकित को भी तिकुनिया ले जा सकती है , जहां घटना हुई थी। इसके बाद दोनों से एसआईटी की टीम पूछताछ करेगी. प्राप्त खबरों के अनुसार अंकित ने पुलिस को जानकारी दी थी कि घटना के दिन वे फॉर्च्यूनर में नहीं थे। अंकित ने पुलिस को यह भी बताया कि घटना वाले दिन के बाद वे नेपाल चलें गए थे और हाज़िर होने के नोटिस आने तक वह नेपाल ही थे। बाद में पत्रकारों को अंकित ने बताया कि उसे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है , और वह जांच टीम कर रहे है।