हरिद्वार : प्रदेश के देव संस्कृति विश्वविद्यालय के मृत्युंजय सभागार में आज मंगलवार को छठवें दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन हुआ जहां मुख्य अतिथि बतौर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. प्रणव पंड्या ने 2661 विद्यार्थियों को उपाधि दी। इसमें 2017 से 2022 तक के सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट के विभिन्न पाठ्यक्रमों के उत्तीर्ण छात्र शामिल थे। इनमें पीएचडी के 72, पोस्ट ग्रेजुएट के 941, ग्रेजुएट 1157, डिप्लोमा के 187, सर्टिफिकेट कोर्स के 304 युवा शामिल हैं। समारोह में डिर्ग्री पाने वाले युवाओं में 60 फीसदी से अधिक छात्राएं रहीं।
क्या बोले लोकसभा अध्यक्ष –दीक्षांत समारोह पर आज लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि देव संस्कृति विश्वविद्यालय में शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जाते हैं ताकि वो शिक्षित विद्यार्थी जहां भी जाएं, दुखियों का सहारा बनें। अंधेरे के लिए सवेरा बनें। इतना ही नहीं वो बोले की केवल आध्यात्मिक और आधुनिक शिक्षा ही नहीं जीवन प्रबंधन का भी ज्ञान दिया जाता है। आज भारत दमदार ढंग से दुनिया में नेतृत्व कर रहा है। दुनिया को नई दिशा देने का काम कर रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि भारत के पास जीवंत और सशक्त लोकतंत्र है। दुनिया में सबसे अधिक कार्यशील जनसंख्या है। इसमें छात्रों की ओर से लघु नाटिका ने खूब तालियां बटोरी। इस दौरान गढ़वाल से लेकर दूसरे राज्यों के लोक नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे।

