नामी समाजसेवी की डॉक्टर पोती ने ज़हर का इंजेक्शन लगा की ‘आत्महत्या’

देश के नामी समाजसेवी रहे पद्मश्री बाबा आमटे की पोती डॉ शीतल आमटे ने आत्महत्या कर ली है। शीतल एमबीबीएस डॉक्टर थी व बाबा आमटे द्वारा स्थापित आनंदवन की महारोगी सेवा समिति की सीईओ के पद पर कार्यरत थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ शीतल ने जहर का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या की है। घटना के बाद परिजन उनको अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जान देने से पहले डॉ शीतल ने ट्विटर पर एक पेंटिंग पोस्ट की थी जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था ‘वॉर एंड पीस’। उन्हें 2016 में एक अंतरराष्ट्रीय संस्था ने यंग ग्लोबल लीडर के लिए भी चुना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *