अचानक हल्द्वानी क्यों पहुंचे सीएम धामी?

हल्द्वानी : आज मंगलवार को प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचएमटी फैक्टरी और एसटीएच का औचक निरीक्षण किया। सीएम फैक्टरी की स्थापना से लेकर बंद होने तक के कारणों को समझा जाना और वे यहां से सीधे एसटीएच के औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। यहां रोगियों का हाल जाना और डेंगू वार्ड का निरीक्षण करके स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। 

इसके अलावा सीएम ने एचएमटी फैक्टरी के निरीक्षण करने बाद कहा कि मास्टर प्लान बनाकर क्षेत्र का विकास होगा और साथ ही  क्षेत्रवासियों को लाभ मिले ऐसी योजनाए की जाएंगी ,मंडलायुक्त और डीएम से संभावनाओं को लेकर बातचीत की। इस दौरान एचएमटी के पूर्व कर्मचारी भी मांगों को लेकर पहुंचे। 

वे पीएफ भी नहीं निकाल पा रहे हैं जिससे आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने अनुरोध किया किया कि जिस दिन से फैक्टरी बंद (वर्ष-2016) हुई है उस दिन से वीआरएस दिला दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *