जयपुर की सेशन कोर्ट में मिला कुछ ऐसा,अधिकारियों के होश फाख्ता 

जयपुर: राजस्थान के जयपुर से बड़ी  खबर मिली है जिसके चलते जयपुर के बनीपार्क स्थित सेशन कोर्ट में बनी हवालात में आठ फीट लंबी सुरंग निकली है। इस सुरंग ने अधिकारियों को हैरान कर दिया है। इस हवालात में  जानें वाले कैदी रहते हैं। पता चला है कि सोमवार को एक गैंग के गुट की पेशी होनी थी। सुरक्षा कारणों से पुलिस और अन्य अधिकारियों ने नाम नहीं साँझा किये हैं।आपको  बतादें की जयपुर की सेशन कोर्ट में यह मामला निकला है। आज सोमवार को एक गैंग के पांच सदस्यों की पेशी होनी थी। न्हें इस कोर्ट के नीचे बनी अस्थायी जेल में रखा गया जिसके बाद उनकी पेशी के लिए  उन्हें जाना था होती। हवालात की जांच के दौरान पता चला कि वहां तो आठ फीट लंबी एक सुरंग है। उसका दूसरा सिरा कोर्ट परिसर को जाता है। अगर इस पर ध्यान नहीं जाता तो कैदी भीड़ का लाभ उठाकर दीवार लांघ जाते और आसानी से फरार हो सकते थे । इस सुरंग को फिलहाल पत्थरों से  बंद किया गया है। अस्थायी जेल को बंद  कर दिया है  ।  कैदियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *