लालू यादव की संपत्तियां जब्त, ईडी की कार्रवाई

प्रवर्तन निदेशालय ने लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है।  अब खबर है कि लालू यादव के परिवार से जुडी सभी सम्पातीयया जब्त कर ली गई है। ईडी ने उनसे जुड़ी छह करोड़ की संपत्ति अटैच की है। यह सभी संपत्तियां पटना और गाजियाबाद में हैं। अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। प्रवर्तन निदेशालय ने कथित रेलवे नौकरियों के बदले जमीन घोटाले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, उनके परिवार और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत कुछ संपत्तियां कुर्क भी हुईं हैं। एजेंसी ने संपत्तियों को कुर्क करने के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत आदेश दिया गया है।

इस मामले में ईडी ने पिछले कुछ महीनों में लालू प्रसाद की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, बेटियों मीसा भारती, चंदा यादव और रागिनी यादव समेत बच्चों का बयान दर्ज किया था। घोटाला उस वक्त का है, जब लालू यूपीए-1 सरकार में रेल मंत्री थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *