देहरादून पुलिस कंट्रोल रूम का सच आया सामने,फोन नहीं उठेगा 

अगर आप राजधानी देहरादून में रहते हैं और मुसीबत में हैं तो आप पुलिस कंट्रोल रूम से मदद की उम्मीद बिल्कुल न रखे क्यूंकि आपकों मदद नहीं मिलेगी। मददगार कर्मचारी इंस्टाग्राम रील बनाने में व्यस्त हैं। इमरजेंसी कॉल के बावजूद आपकी समस्या को सुना जाना संभव नहीं है। देहरादून पुलिस कंट्रोल रूम से वायरल हुआ एक वीडियो वायरल हुआ है। 
जहां पुलिस कंट्रोल रूम से महिला कर्मचारि  बनाने में लगी हुईं हैं, इस वीडियों में जिसमें महिला कर्मचारी रील बना रही है। ड्यूटी के दौरान पुलिस कंट्रोल रूम में इमरजेंसी कॉल सुनने के बजाय कर्मचारी रील बना रही है। महिलाएं ग्रुप में भी डांस कर रही हैं। यह वीडियो कुछ दिन पहले का है, लेकिन आज सोमवार को यह तेजी से वायरल हुआ। दोनों महिलाएं मैडम जी ‘दिल नहीं लगदा’ पर रील बनाने में व्यस्त हैं।वीडियो देहरादून के कंट्रोल रूम का बताया जा रहा है।

ड्यूटी के दौरान महिला कर्मचारियों का यह वीडियो वायरल होने पर डीजीपी ने कहा कि पहले भी इस तरह से रील बनाने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए निर्देश भी जारी किए  गए थे जिसके बाद भी ऐसा हुआ है जबकि निर्देश थे की इस तरह की कोई हरकत की उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *