प्रदेश में बड़े ज्वेलर्स के खिलाफ मुकदमा,जानिए पूरा मामला 

रामपुर: प्रदेश में रामपुर में आम के बगीचे से 30 हरे पेड़ काटने के आपराधिक मामले में जिला प्रशासन ने  एक्शन लेते हुए उद्यान विभाग की तहरीर पर शनिवार देर रात देहरादून के एक प्रसिद्ध ज्वेलर्स के विरुद्ध सहसपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है। इतना ही नहीं बल्कि ,जिला प्रशासन ने भी कमेटी को बनाकर यहाँ अवैैध कटान की जांच करने के भी आदेश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कमेटी से रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। बताते चलें कि बीते शनिवार सुबह रामपुर स्थित देहरादून के प्रसिद्ध कमल ज्वेलर्स की भूमि पर खड़े आम के 30 हरे पेड़ बिना इजाजत के ही काटे गए थे।

मामले में उद्यान विभाग के स्थानीय अधिकारी-कर्मचारियों की संदिग्ध भूमिका के चलते उप जिलाधिकारी विनोद कुमार ने जरूरत पड़ने पर जांच की बात कही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *