आज पौड़ी में डोर-टू-डोर प्रचार करेंगे सीएम धामी,मतदाताओं से मतदान की अपील

पौड़ी : आज उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी मुख्यालय पौड़ी में मौजूद हैं। यहां सीएम बुआखाल में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं  के साथ बैठक करेंगें। इसके बाद वो मुख्यालय पौड़ी बाजार क्षेत्र में पौड़ी विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार पोरी के पक्ष में डोर-टू-डोर मतदाताओं से वोट करने की अपील भी करेंगें। सीएम धामी आज दोपहर बाद मुख्यालय पौड़ी पहुंचेंगे।इस बात की जानकारी भाजपा जिला महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल ने दी है। चुनाव प्रचार को लेकर निर्धारित कार्यक्रम के तहत सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।  आने वाली 14 फरवरी को उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव हैं। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विभिन्न विधानसभा सीटों पर डोर-टू-डोर प्रचार कर रहे हैं।आज पौड़ी पहुंचे सीएम धामी ने कहा कि दोबारा सत्तासीन होने के लिए योजना तैयार की गई है।

इसी के तहत टिकट वितरित किए हैं। कहा कि जिन काबिल लोगों को टिकट नहीं मिल सका उन्हें सरकार में सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने एकजुट होकर दुबारा सरकार लाने की तैयारी है।  इसके बाद सीएम ने दूनागिरि रोड स्थित एक होटल में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहां पर सांसद अजय टम्टा, विधायक महेश नेगी, भाजपा के द्वाराहाट सीट से प्रत्याशी अनिल शाही, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, कैलाश भट्ट, विनोद छिम्वाल, घनश्याम भट्ट आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *