नई दिल्ली : अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा से दो भारतीय युवक अचानक लापता हुए हैं जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है। दोनों औषधीय पौधों की तलाश में गए थे। दोनों युवकों के परिवारीजनों ने इस मामले में पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत की है।
पुलिस अधिकारी राईक कामसी ने बताया, मामला नौ अक्टूबर का है। परिवारजनों की ओर से शिकायत मिलने के बाद हमने इस संबंध में सेना से संपर्क किया है। दोनों युवकों को तलाश करने के लिए पुलिस व भारतीय सेना लगी हुई है। भारत की ओर से दबाव बनाए जाने के बाद चीन ने युवक को भारतीय सेना को सौंप दिया था।
Big Breaking : दो भारतीय लापता, खोज में जुटी सेना

