लखनऊ : फरार आईपीएस मणिलाल पाटीदार ने लखनऊ की कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। महोबा एसपी रहते हुए पाटीदार फरार हो गए थे. पुलिस ने पाटीदार की गिरफ्तारी के लिए कई बार टीमें भी गठित की थीं, लेकिन पाटीदार पुलिस के हत्ते नहीं लगा। और यूपी पुलिस ने मणिलाल पर एक लाख का ईनाम रख दिया था। वहीं आज मणिलाल पाटीदार ने लखनऊ कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
मणिलाल राजस्थान के डूंगरपुर के रहने वाले हैं। उत्तर प्रदेश कैडर के 2014 बैच के आईपीएस मणिलाल पाटीदार का नाम तब सुर्खियों में आया था, जब साल 2020 के सितंबर महीने में महोबा के स्टोन क्रेशर व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने पाटीदार पर छह लाख महीना रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया था। इसके अलावा त्रिपाठी ने वीडियो जारी करके कहा कि, अगर उनके साथ कोई भी घटना होती है तो उसके लिए मणिलाल पाटीदार जिम्मेदार होंगे।
बता दें कि साल 2020 में स्टोन क्रेशर व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी के आरोप लगाने के अगले दिन ही वे अपनी गाड़ी में संदिग्ध अवस्था में मिले थे। उनके गर्दन में पीछे की गोली लगी थी। पुलिस ने त्रिपाठी की मौत से पहले हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था, लेकिन मौत के बाद धारा 307 के तहत हत्या के आरोप में पाटीदार के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद से ही मणिलाल पाटीदार फरार चल रहा था और उत्तर प्रदेश पुलिस को उसकी तलाश थी। यूपी पुलिस के अलावा राजस्थान समेत अन्य राज्यों की पुलिस भी पाटीदार की तलाश में थी, लेकिन करीब डेढ़ साल तक पाटीदार पुलिस के हाथ नहीं लगा। आखिर में आज 15 अक्टूबर को पाटीदार ने खुद लखनऊ की कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।
फ़रार आईपीएस मणिलाल पाटीदार ने किया सरेंडर

