मेक्सिको : मेक्सिको से बड़ी ख़बर आ रही है कि यहां के मैक्सिकन सिटी हॉल में अंधाधुंध फायरिंग हुई। इस घटना में मेयर समेत 18 लोगों की मौत की खबर है। हालांकि बताया जा रहा है कि मौत का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ये पता लगा रही है कि आखिरकार फायरिंग का कारण क्या है। हालांकि, इस घटना से जुड़ी अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन, एक संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मैक्सिकन सिटी हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। इसी दौरान एक अंजान व्यक्ति वहां आता है और अंधाधुंध फायरिंग करने लगता है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी में 10 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृत लोगों में वहां के मेयर के अलावा उनके पिता, पूर्व मेयर और मुन्सिपल्टी पुलिस के कई अधिकारी शामिल हैं। बता दें कि सामूहिक फायरिंग की इस घटना के बाद से पूरे इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। बता दें कि सामूहिक गोलीबारी की ऐसी घटनाओं से अमेरिकी सरकार सबसे ज्यादा परेशान हैं। यहां कोई महीना ऐसा नहीं जाता जिसमें गोलीबारी की कोई घटना सामने न आए। अभी तीन दिन पहले 3 अक्टूबर को न्यूयॉर्क के ब्रोंक्स स्ट्रीट में रात करीब 11 बजे गोलीबारी हुई थी। इससे पहले इस साल अमेरिका में गोलीबारी की कई बड़ी घटनाएं भी हो चुकी हैं, जिनमें काफी लोग मारे जा चुके हैं।
मेक्सिको में भरी सभा में गोलीबारी,18 लोगों की मौत

