पीएम मोदी के दौरे से पहले इटली में तोड़ी गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा

रोम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली दौरे से पहले एक शर्मनाक घटना होने की बात सामने आई है जिसके तहत आज बुधवार को खालिस्तानी चरमपंथियों ने उद्घाटन के कुछ ही देर बाद ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी गई है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल को तत्काल साफ किया गया।

  इस मामले को लेकर विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा, हमने रिपोर्ट्स देखी हैं। भारत ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने का मामला इटली के अधिकारियों के सामने उठाया है। गांधी जी की प्रतिमा को ठीक कर दिया गया है। इस मामले में इटली के अधिकारियों के साथ बातचीत हुई है और आवश्यक कार्रवाई भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *