बंद हुई गंगा नहर,जानिए क्या है वजह ?

हरिद्वार : हर साल की तरह गंगनहर की वार्षिक बंदी यूपी सिंचाई विभाग की तरफ से गई है। और हर वर्ष की भांति ही हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को गंगा में जल नहीं होने की वजह से परेशानियों का सामना कर पड़ रहा है। क्यूंकि गंगा क्लोजिंग के बाद हर की पैड़ी पर इतना भी जलप्रवाह नहीं है की आचमन भी किया जा सके।
बता दें कि हर साल दशहरे से दिवाली तक हरिद्वार से होकर यूपी तक जाने वाली उत्तरी खंड गंगनहर को सफाई और मरम्मत के कार्यो के लिए बंद किया जाता है। हरिद्वार में यूपी सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर उमेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हम जानते है कि सालाना गंगा क्लोजिंग से श्रद्धालुओ को काफी परेशानी होती है , लेकिन यह क्लोजिंग भी बहुत ज़रूरी है और दिवाली की रात को पानी चालु कर दिया जाएगा ,जिससे लोग फिर से गंगा जी में स्नान आदि कार्य कर सकेंगे। लेकिन हरिद्वार में ऐसे कुछ घाट जो उत्तरी खंड गंगनहर क्षेत्र में नहीं आते है और उन घाटों पर भरपूर जल है तो श्रद्धालु फ़िलहाल कुछ दिनों के लिए उन घाटों पर जा सकते है।