बॉबी कटारिया ने फिर दिया पुलिस को चकमा,नहीं हुआ कोर्ट में पेश

देहरादून : बॉबी कटारिया ने फिर पुलिस की आँखों में धुल झौंक दी। बता दें कि बॉबी की आज देहरादून कोर्ट में पेशी होनी थी। आज देहरादून में पुलिस बॉबी की पेशी कैंटजार करती रही और बॉबी पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो गया। और उसने दिल्ली कोर्ट से ज़मानत ले ली। अब उसकी इस हरक़त के बाद देहरादून पुलिस भी एक्शन मोड में दिख रही है। और पुलिस ने कुर्की की कार्यवाही तेज़ कर दी है , बता दें कि बॉबी के गुरुग्राम के घर पर पुलिस पहले ही कुर्की का नोटिस लगा चुकी है।

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने जानकारी दी कि बॉबी के वक़ील ने दिल्ली कोर्ट में इस की पुष्टि की थी कि बॉबी कटारिया को उत्तराखंड कोर्ट में पेश किया जाएगा। और उनके इसी आश्वाशन के बाद बॉबी को ज़मानत पैर रिहा कर दिया गया था। लेकिन वो आज भी कोर्ट में पेश नहीं हुए। और बॉबी कोर्ट में पेश ना होने के के बाद एसएसपी देहरादून ने कहा कि बॉबी के ख़िलाफ़ धारा 82 और 83 के तहत सख़्त कानूनी क़दम उठाए जाएंगे।