मॉस्को/कीव: रूस और यूक्रेन का युद्ध अब भयावह स्थिति की ओर पहुँच रहा है जिसके चलते जहां अभी तक यूक्रेन में अभी तक 752 लोगों की जान गई है। जबकि आज युद्ध का आठवां दिन हो चुका है और हालत काबू में नहीं है। ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पास कर रूसी सेना को यूक्रेन से बाहर जाने के लिए कहा है। इसके अलावा यूक्रेन में हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है। ख़बरों की मानें तो अब,खारकीव में रूस की भारी बमबारी की जा रही है। वहां बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो चुकी है।
राहुल ने की बैठक-आपको बतादें कि यूक्रेन संकट पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश मामलों पर संसद की सलाहकार समिति में शामिल होने के लिए विदेश मंत्रालय पहुंचे। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर संसद की बैठक की समिति को जानकारी देंगे।
रूस में गहराया संकट –रूस के ताबड़तोड़ हमले के बीच यूक्रेन के 15 शहरों पर हवाई हमलों का अलर्ट जारी किया गया है। अब तक डर से 10 लाख लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग की वजह से 10 लाख से अधिक नागरिकों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। UNHCR के मुताबिक एक हफ्ते में यूक्रेनी जनसंख्या के दो फीसदी लोगों ने डर से जगह छोड़ दिया।

