विमान में बम,एयरफोर्स स्टेशनों पर अलर्ट 

नई दिल्ली : आज बड़ी खबर सामने आई है ईरान से चीन जा रहा एक विमान बड़े खतरे में है ऐसी खबर आते ही हड़बड़ी मच गई।  यह विमान दिल्ली के एयरस्पेस की ओर आ रहा था जिसमें बम होने की खबर मिली। एयरलाइंस की ओर से इसमें बम होने का तुरंत अलर्ट जारी हुआ। विमान को तत्काल दिल्ली में उतारने की परमिशन मिल गई और दिल्ली एटीसी ने उसे जयपुर एयरपोर्ट पर उतरने के लिए कहा गया। इसी बीच, भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान इसके पीछे लगाए गए। 

ईरान का यह विमान दिल्ली में नहीं रुकता है। जब उसे दिल्ली में उतरने की इजाजत नहीं दी गई तो पायलट उसे लेकर चीन के हवाई क्षेत्र की ओर बढ़ गया। सुरक्षा एजेंसियां विमान की निगरानी कर रही हैं। दिल्ली एटीसी के सूत्रों ने बताया कि यह विमान तेहरान से चीन के ग्वांगझू की ओर जा रहा था। 
यहां इस विमान में बम की सूचना पर महान एयर ने दिल्ली हवाई अड्डे एटीसी से संपर्क साधा और उस वक्त एयरलाइन ने विमान के चालक दल को दिल्ली में तत्काल लैंडिंग की सलाह दी थी। इस पर दिल्ली एटीसी ने विमान को जयपुर जाने का सुझाव दिया,इस दौरान पूरे समय हड़कंप की स्थिति रही। अब देश के सभी एयरफोर्स स्टेशनों को अलर्ट पर रखा गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *