मुलायम सिंह यादव की हालत स्थिर, मेदांता में भर्ती

गुरुग्राम : यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की तबीयत रविवार को ज्यादा खराब हो गई। उन्‍हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया है. 82 वर्षीय मुलायम सिंह का ऑक्सीजन लेवल गिरने के कारण अचानक उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ी। अस्पताल की तरफ से बताया गया कि उन्हें सांस लेने काफी दिक्कत हो रही थी। वहीं, सपा की ओर से ट्वीट कर बताया गया है कि मुलायाम सिंह की हालत अभी स्थिर है।
वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात की और मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी संभव सहायता की जरूरत होगी उसके लिए वे मदद के लिए मौजूद हैं। अस्पताल के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ नितिन सूद और डॉ सुशील कटारिया की निगरानी में मुलायम सिंह यादव का इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। उनका 22 अगस्त से अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्हें जुलाई में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।