राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए बाबा केदार के दर्शन

देहरादून : आज सुबह उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने केदारनाथ धाम पहुँचकर बाबा के दर्शन किए। राज्यपाल ने बाबा केदार की विधिवत पूजा-अर्चना की। यहां दर्शन करने के बाद वह सीधे रुद्रप्रयाग में अधिकारियों के साथ मीटिंग और एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। फिर इसके बाद वह 4 बजे बद्रीनाथ धाम भी जाएंगे।

बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद वह चमोली के आला-अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे और चल रहे कार्यों की जानकारी लेंगे। इसके बाद वह 5 अक्टूबर को हेमकुंड साहिब के रास्ते का निरिक्षण करने के पश्चात देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे।