नेपाल में बस नदी में गिरी, 40 यात्रियों को लेकर जा रही थी – 14 की मौत

मध्य नेपाल में आज शुक्रवार को एक भारतीय यात्री बस के मर्सियांगडी नदी में गिर जाने से कम से कम 11 लोगों की मौत हुई है। रिपोर्ट की मानें तो, दुर्घटना तनहुन जिले के आइना पहाड़ा में हुई है। सशस्त्र पुलिस बल नेपाल आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण विद्यालय के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माधव पौडेल के नेतृत्व में 45 कर्मियों की एक टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। बचाव अभियान शुरू किया जा चुका है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, लगभग 10 से 11 शव बरामद किए गए हैं।

गोरखपुर से यात्रियों को लेकर नेपाल गई एक भारतीय बस आज शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गई है। बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। तनहुन के एसपी बीरेंद्र शाही ने हादसे की जानकारी दी है। स्थानीय पुलिस कार्यालय के निरीक्षक अबू खैरेनी मौके पर मौजूद हैं। सेना और सशस्त्र बलों को सूचित किया गया है साथ ही  बस का नंबर यूपी एफटी 7623 बताया जा रहा है। आगे अभी तक और जानकारी  नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *