कानपुर : पंजाब अश्लील वीडियो मामलें के बाद,अब यूपी के कानपुर में गर्ल्स हॉस्टल से बड़ा मामला सामने निकला है।जहां हॉस्टल में लड़कियों का नहाते हुए वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने हॉस्टल के केयर टेकर मनोज पांडेय और वार्डन सीमा पाल को तुरंत गिरफ्तार भी कर लिया है। मुख्य आरोपी रिषि की पहले ही गिरफ्तारी हुई है। केस के सभी आरोपी गिरफ्त में हैं।
कानपुर में भी काकादेव कोचिंग मंडी के एक गर्ल्स हॉस्टल में एमएमएस कांड हुआ है। हॉस्टल के एक कर्मचारी को गुरुवार को छात्राओं ने एक छात्रा का नहाते हुए वीडियो बनाते रंगेहाथ पकड़ा गया।
छात्राओं ने उसको पीटा और पुलिस को सौंप दिया। घटना से आहत आक्रोशित छात्राओं ने थाने में जमकर हंगामा किया था। रावतपुर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल जब्त कर लिया है। पुलिसकर्मी पर वीडियो डिलीट करने का आरोप लगाया था। इस भवन का मालिकाना हक सोमानी परिवार के पास है जिनसे हॉस्टल के संचालक मनोज पांडेस ने उक्त परिसर किराए पर अनुबंध के साथ लिया था। यहां वो छात्रावास का संचालन कर रहा था। बता दें कि गर्ल्स हॉस्टल के बाहर एसपी की नेम प्लेट लगी है। पुलिस ने इस तथ्य की भी जांच पड़ताल शुरू की है।
फिर गर्ल्स में हुई अश्लील हरकत, केयर टेकर और वार्डन गिरफ्तार

