चन्नी के बयान पर पीएम मोदी बोले – यूपी-बिहार पर चन्नी का बयान शर्मनाक

आज पीएम मोदी ने अबोहर में पंजाब के सीएम चन्नी  के लिए मोर्चा उठाया है। जिसके चलते बिहार  और उत्‍तर प्रदेश के लोगों के बारे में दिए चन्नी द्वारा दिए गए विवादित बयान पर उन्‍होंने कहा कि इस बयान से संत रविदास जी और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की धरती का अपमान‍ हुआ है। कहा कि संत रविदास जी का जन्‍म उत्‍तर प्रदेश व श्री गुरु गोबिंद सिंह का जन्‍म बिहार के पटना में ही हुआ। पंजाब में डबल इंजन की सरकार बनेगी। डबल इंजन की सरकार का मतलब है पंजाब का तेज विकास। पंजाब में देशभक्ति से विकास का संकल्‍प लेकर काम करने वाली सरकार चाहिए।  पंजाब में इस बार भाजपा व एनडीए की सरकार बनेगी। एक बार पूरे पांच साल का मौका हमें दीजिये, फिर देखिये किस तरह विकास होता है। पंजाब में आज माफिया राज है। इसे भाजपा ही खत्म करेगी। 

शराब के ठेके खोल रही पंजाब सरकार –

उन्होंने आज चन्नी पर निशाना साधते हुए ये भी कहा कि विभाजनकारी सोच वालाें को एक पल के लिए भी पंजाब में राज करने का अधिकार बिलकुल नहीं है।  यहां जो भी सरकार बने वह देश के लिए प्रतिबद्ध हो। जो लोग भारत को राष्ट्र ही नहीं मानते हम उनके भरोसे राज्य उनके हवाले नहीं कर सकते। कांग्रेस पंजाब को अस्थिरता की तरफ ले जाने की कोशिश हो रही है। जिनकी दिल्ली में सरकार है वे सिखों को डगर डगर पर अपमानित करते हैं। दिल्ली में एक भी सिख को मंत्री नहीं बनाया। शराब के ठेके खोलने पर जोर दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने बठिंडा एयरपोर्ट पर पहुंंचने के बाद अबोहर के लिए हेलीकाप्टर से निकले। रैली में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने भी भाषण दिया। रैली में पंजाब के पूर्व मंत्री राणा गुरमीत सिंह साेढ़ी भी पहुंचे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *