बरेली : कहते हैं जब मौत का निमंत्रण आता है तो आप चाहे कही हो बंद कमरे में भी वो आपको अपने साथ ले जाती है,और मौत को शायद किसी बहाने की भी जरूरत नहीं होती। इसी तरह बीते बृहस्पतिवार यूपी बरेली में रात एक होटल में आयोजित बर्थ डे पार्टी में डांस करते हुए एन्जॉय कर रहे आईवीआरआई कर्मचारी 45 वर्षीय प्रभात कुमार अचनाक भौचक होकर फर्श पर गिर गए। बताया जा रहा है की उन्हें अचानक दिल का दौड़ा पड़ा। पूरी तरह फिट रहने वाले प्रभात बैडमिंटन के खिलाड़ी थे और इस पार्टी में भी बैडमिंटन खेलने के बाद पहुंचे थे।
प्रभात कुमार आईवीआरआई में सीनियर टेक्नीशियन असिस्टेंट के पद पर तैनात भी थे। शहर के डीडीपुरम के एक होटल में बृहस्पतिवार रात वह अपने एक मित्र की बर्थ डे पार्टी में पहुंचे थे। प्रभात कुमार ने पहले यहां एक गाना गाया और फिर डांस फ्लोर पर नाचने पहुंच गए।
मस्ताना अंदाज में नाचते हुए उन्हें चार-पांच मिनट ही हुए थे कि अचानक वह डांस फ्लोर पर गिर गए। लोगों को लगा कि शायद वह लड़खड़ाकर यूं ही गिर गए हैं और खुद उठकर खड़े हो जाएंगे लेकिन उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो उनके नजदीक पहुंच गए। देखा तो वो ख़त्म हो चुके थे।
प्रभात के परिवार में उनकी पत्नी शालिनी और दो बेटियां निधि उर्फ श्रुति और चारू हैं। निधि 12वीं पास कर चुकी है, जबकि छोटी बेटी चारू तीसरी कक्षा में है।

