हनुमानगढ़ी के संत का भड़काऊ बयान,11 लाख का किया इनाम घोषित

लखनऊ : यूपी हनुमानगढ़ी के संत राजूदास ने बड़ा विवादित बयान जारी करके चारकहाए गरम कर दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है और कहा है कि मित्र झारखंड की बेटी अंकिता के हत्यारे शाहरुख को पेट्रोल डालकर जलाएगा उसको मेरी तरफ से 11 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।ये भी कहा कि शाहरुख एक पढ़ी लिखी लड़की पर निकाह का प्रेशर दे रहा था। अंकिता जाहिल से विवाह का प्रस्ताव क्यों स्वीकार करती, सो मना कर दिया। शाहरुख ने फिर मुगलिया सोच का परिचय दिया और घर में घुसकर, पेट्रोल डालकर अंकिता को जला दिया। पूरा खेल खौफ फैलाने का है। वह यह भी जानता है कि उसके मुद्दे पर न कोई नेता विरोध करेगा, न किसी टीवी चैनल पर डिबेट होगा, शाहरुख को बचाने के लिए फंडिग होगी और संभव है कि कुछ वर्षों में वह जेल से बाहर आकर सुखी जीवन जीने लगे।

उन्होंने कहा कि जिस देश में कभी एक महारानी की प्रतिष्ठा पर पूरा राज्य बलिदान हो जाता था, वह देश अब बेटियों की सुरक्षा करना तक भूल गया है। कहा कि ऐसे अब्दुल और शाहरुख हर मोहल्ले में है, इसलिए सभी बहनों से मेरा निवेदन है कि सतर्क रहिए और दूर रहिए इन दरिंदों से। सभी हिंदू संगठनों से अपील है कि जो भी पेट्रोल डालकर शाहरुख को आग लगाएगा उसे 11 लाख का इनाम दूंगा, क्योंकि हमारी बहन अंकिता ने मरते-मरते कहा था कि जिस तरह मैं मर रही हूं, वैसी ही मौत वो मरे और तड़पे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *