सीएम योगी ने मुरादाबाद में की पदाधिकारियों साथ बैठक  

मुरादाबाद  :  सीएम योगी यूपी मुरादाबाद मंडल में दो दिवसीय यात्रा पर है जहां उन्होंने आज शनिवार को सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधि और पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया। इस अहम् बैठक में आज  मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की सभी समस्याओं को सुना और सुझाव मांग कर उन्हें उसपर समझाया, इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  बैठक में कहा कि मेरे लिए खुशी की बात है, प्रदेश अध्यक्ष के गृह जनपद में बैठक करने आया हूं। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाई भविष्य की योजनाएं बताई हैं। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह का स्वागत हुआ। और साथ ही सीएम ने सामने सरकारी विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज, हवाई अड्डे से उड़ान समेत कई मुद्दे जनप्रतिनिधियों ने उठाए। 
बैठक में हुए ये लोग शामिल –बैठक में भाजपा विधायक रितेश गुप्ता, महापौर विनोद अग्रवाल, एमएलसी डॉ जयपाल सिंह व्यस्त, डॉ हरि सिंह ढिल्लों, गोपाल अंजान, साध्वी गीता प्रधान, पूर्व विधायक राजेश चुन्नू, केके मिश्रा, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी, चेयरमैन विजय भान सिंह, श्याम बिहारी शर्मा, नत्थू राम कश्यप, अंजू लोचब, कमल गुलाटी, राहुल सेठी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *