15 दिन बाद राजू ने खोलीं आँखे,दुआओं का दिखा असर 

नई दिल्ली : कॉमेडियन राजू श्रीवासतव पूरे 15 दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं उनकी सलामती की दुआएं लगातार जारी है। लेकिन अब दुआए असर लाने लगी हैं और आज 15 दिन बार राजू को होश आया है। उनके निजी सचिव गर्वित नारंग ने बताया कि एम्स दिल्ली में डॉक्टरों द्वारा उनकी निगरानी की जा रही है।उनके स्वास्थ्य की स्थिति में काफी अच्छा सुधार दिख रहा है। बताते चलें कि सीने में दर्द और जिम में वर्कआउट के दौरान गिरने के बाद 10 अगस्त को उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। राजू के होश में आने की बात सुनकर उनके चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई है। कानपुर में उनके लिए लंबे समय से दुआओं का दौर चल रहा है। लोग भगवान से दिनरात प्रार्थना कर रहे थे उनके चहेते राजू जल्द स्वस्थ हो जाएं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *