आज सोमवार को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में किसान नेता राकेश टिकैत के साथ शर्मनाक हरकत हुई है जिसके चलते आज कर्नाटक में राकेश टिकैत के ऊपर स्याही फेंकी गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही थी और धक्कामुक्की के बाद अचानक से राकेश टिकैत के ऊपर किसी ने स्याही फेकीं। जिसके बाद राकेश टिकैत के समर्थकों ने आरोपी को पकड़कर उसे खूब धोया। उइस घटना के बाद कार्यक्रम में जमकर एक दूसरे के ऊपर कुर्सियां फेंकी गईं। अधिक जानकारी की मानें तो, तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
चंद्रशेखर पर आरोप-
इस करतूत के पीछे किसान नेता ने कहा है कि ये चंद्रशेखर ने समर्थकों ने फेंकी है। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि जब प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों ने टिकैत से पूछा कि किसान नेता चंद्रशेखर को लेकर आपका क्या कहना है। इसपर जवाब देते हुए टिकैत ने कहा कि हमारा उससे कोई लेना-देना नहीं है। बस इतना सुनते ही चंद्रशेखर के समर्थक भड़क गए और टिकैत पर स्याही डाल दी ।

