देहरादून : वैसे ही चारधाम यात्रा में परेशानियां सामने आ रहीं हैं इसके अलावा यात्रा में तीर्थयात्रियों के साथ घोड़े, खच्चरों की मौतें भी हो रहीं हैं। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों की मौत का सांसद मेनका गांधी ने संज्ञान लिया है, इस ,विषय में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने एक्शन लिया है। उन्होंने पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा से बात भी की है और घोड़े-खच्चरों की मौत के मामले में हस्तक्षेप करने को भी कह दिया है।
आपको बतादें कि इस समस्या पर हो रही घोड़े-खच्चरों की मौत पर सांसद एवं पशु अधिकारवादी मेनका गांधी ने भी पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से दूरभाष पर वार्ता कर चिंता व्यक्त की है। इस पर संज्ञान लेते हुए पर्यटन मंत्री महाराज ने पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा से बात कर घोड़े-खच्चरों को रेगुलेट करने के साथ उनसे इस मामले में हस्तक्षेप करने की बात कही है।
इस दुखद समस्या पर सतपाल महाराज ने पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर को सख्त हिदायत दी कि घोड़े-खच्चरों को चारा देने के बाद तीन से चार घंटे का आराम देना अनिवार्य किया जाए। केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की भीड़ के कारण जानवरों पर दबाव न पड़े। उन्होंने कहा कि मूक जानवरों का ध्यान रखना हमारा पहला कर्तव्य है। इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

